#MNN24X7 दरभंगा (रिपोर्ट नीरज कुमार राय) जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तरलाही गांव से अकबर नामक युवक बीते लगभग एक महीने से लापता है। लापता युवक की उम्र करीब 36 वर्ष बताई जा रही है और उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार अकबर बीते 32 दिनों से घर से गायब है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
अकबर के भाई मोहम्मद फारुख ने बताया कि शुरुआत में परिजनों और रिश्तेदारों ने अपने स्तर से आसपास के इलाकों में उसकी काफी तलाश की। कुछ संभावित स्थानों पर निशानदेही के आधार पर खोजबीन भी की गई, लेकिन जब अकबर का कहीं कोई पता नहीं चला, तब करीब एक सप्ताह पूर्व इसकी सूचना बहादुरपुर थाना पुलिस को दी गई।

परिजनों का कहना है कि अकबर की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी। अत्यधिक पढ़ाई के कारण उसका मानसिक संतुलन प्रभावित हो गया था। इसके बावजूद वह अपने निजी व्यवसाय से भी जुड़ा हुआ था। परिजन उसकी सलामती को लेकर लगातार चिंतित हैं।

अकबर की तस्वीर समाचार माध्यमों के जरिए सार्वजनिक की जा रही है, ताकि आमजन की मदद से उसका पता लगाया जा सके। परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को अकबर कहीं भी दिखाई दे, तो वह तुरंत उसके भाई मोहम्मद फारुख से संपर्क करें।

संपर्क नंबर: +91 9570845046
अकबर के बारे में सही जानकारी देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम देने की भी घोषणा की गई है।

परिजनों ने जिला प्रशासन और आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति का लापता होना गंभीर विषय है और उसकी जल्द से जल्द सुरक्षित बरामदगी सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।