#MNN24X7 दरभंगा, खेल विभाग,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, दरभंगा के प्रांगण में हुआ।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में दरभंगा,मधुबनी और समस्तीपुर जिलों के चयनित खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी परिमल, जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल की प्राचार्या सरोजा सहदेवन, जिला स्वीप आइकन मणिकांत झा एवं उपप्राचार्या प्रियंका फिलिप्स ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जिला स्वीप आईकॉन मणिकांत झा ने खिलाड़ियों को लोकतंत्र के महापर्व में शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई तथा अपने अभिभावकों को भी मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि परिमल ने कहा कि “खेल बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों में अनुशासन,आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करते हैं।

प्राचार्या सरोजा सहदेवन ने विद्यालय में इस प्रतियोगिता की मेजबानी को गौरवपूर्ण बताया,वहीं उपप्राचार्या श्रीमती प्रियंका फिलिप्स ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के समग्र विकास का माध्यम है।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के परिणाम : अंडर-14 बालक (लंबी कूद) में तुषार राज (दरभंगा) प्रथम, त्रिलोक कुमार (मधुबनी) द्वितीय, सतीश कुमार (बलीपुर) तृतीय रहे। अंडर-17 बालक (लंबी कूद) में शुभम कुमार मंडल (मधुबनी) प्रथम, विवेक कुमार पोद्दार (दरभंगा) द्वितीय, रौनक राज (समस्तीपुर) तृतीय रहे। अंडर-17 बालिका (3000 मीटर दौड़) में मोनिका कुमारी (मधुबनी) प्रथम, डोली कुमारी (दरभंगा) द्वितीय, प्रतिभा कुमारी (दरभंगा) तृतीय रहीं। अंडर-17 बालिका (1500 मीटर दौड़) में राजनंदनी कुमारी (समस्तीपुर) प्रथम, रितिका कुमारी (दरभंगा) द्वितीय, डोली कुमारी (दरभंगा) तृतीय रहीं। अंडर-17 बालक (1500 मीटर दौड़) में राघवेंद्र कुमार (दरभंगा) प्रथम और अमन कुमार (समस्तीपुर) द्वितीय रहे। अंडर-19 बालिका (1500 मीटर दौड़) में सुमन कुमारी (समस्तीपुर) प्रथम, प्रीति कुमारी (मधुबनी) द्वितीय, किरण कुमारी (दरभंगा) तृतीय रहीं। अंडर-19 बालक (1500 मीटर दौड़) में राजू कुमार (समस्तीपुर) प्रथम, शुभम कुमार सिंह (दरभंगा) द्वितीय, सरवन कुमार (मधुबनी) तृतीय रहे। अंडर-19 बालक (400 मीटर दौड़) में आदित्य चौधरी (दरभंगा) प्रथम, मनीष कुमार (समस्तीपुर) द्वितीय, रोशन ठाकुर (दरभंगा) तृतीय रहे। अंडर-19 बालिका (400 मीटर दौड़) में गौरी कुमारी (दरभंगा) प्रथम, अंजलि कुमारी (समस्तीपुर) द्वितीय, सुष्मिता कुमारी (दरभंगा) तृतीय रहीं। अंडर-19 बालक (अन्य स्पर्धा) में ऋषभ कुमार (समस्तीपुर) प्रथम, एच.डी. समिति (मधुबनी) द्वितीय, वृंदा प्रसाद ठाकुर (दरभंगा) तृतीय रहे।

टेबल टेनिस प्रतियोगिता के परिणाम : अंडर-14 बालक वर्ग में मनदीप कुमार गुप्ता (मधुबनी) प्रथम और अंकित कुमार शर्मा (मधुबनी) द्वितीय रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में मयंक सांडिल्य (समस्तीपुर) प्रथम और सिद्धांत वत्स (दरभंगा) द्वितीय रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग में साक्षी सरगम (दरभंगा) प्रथम और स्नेहा कुमारी (समस्तीपुर) द्वितीय रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग में उत्सव झा (समस्तीपुर) प्रथम और जयेंद्र झा (दरभंगा) द्वितीय रहे।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अद्भुत खेल भावना का परिचय दिया और मैदान में उत्साह एवं रोमांच का माहौल रहा। कार्यक्रम के सफल संचालन में कुमार अनुराग, कंचन कुमारी, ज्योति कुमारी, सुप्रभा और जिन्नत आरा की अहम भूमिका रही। खिलाड़ियों की सुविधा हेतु जिला प्रशासन द्वारा चिकित्सा टीम की विशेष व्यवस्था की गई थी। मंच संचालन का कार्य श्री रविन्द्र कुमार सिंह एवं बिरौल के डॉ. केशव कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, शिक्षक, अभिभावक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन 17 अक्टूबर को रग्बी, कराटे, वुशु, वॉलीबॉल, कुश्ती और खो-खो की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के कोर्डिनेशन में जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल के एडमिन सह कोऑर्डिनेटर दीपक प्रसाद का योगदान सराहनीय रहा।