#MNN24X7 दरभंगा 14 फरवरी , बिहार श्यामा माई मंदिर परिसर में 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी बम विस्फोट में शहीद हुए भारत के 44 वीर जवानों की स्मृति में आज विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, जिला दरभंगा के तत्वावधान में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर ने की।

कार्यक्रम का संचालन जिला सहसंयोजक सनी सिंह एवं नगर संयोजक अविनाश मेहता के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारत माता के वीर सपूतों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कैंडल मार्च निकालकर शहीद जवानों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर सह जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर ने कहा कि पुलवामा के शहीद जवानों का बलिदान देश सदैव याद रखेगा। उनका सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वजीत कुमार, अंशु कुमार, शिवम झा, चंदन वर्मा, अमन कुमार, राम चौपाल, कैलाश चौपाल, अंकित चौपाल, गोविंद चौपाल, गौरव राम, श्याम लाला, रोहित कुमार, सुमन कुमार, सौरव कुमार, प्रदीप सिंह, जवाहरलाल, सुधांशु राज चौधरी, मोहन वर्मा सहित लगभग दो से चार दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।