#MNN24X7 दरभंगा, 18 मार्च, जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य किया जायेगा। यह 2 मई 2026 से 31 मई 2026 तक चलेगी। दूसरे चरण का गणना कार्य 2 फरवरी 2027 से प्रारंभ होकर 28 फरवरी 2027 तक चलेगी। इसमें व्यक्तियों की वास्तविक गणना होगी।
आज को भारत की जनगणना 2027 के तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के अंतर्गत द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण दोनों स्थानों अम्बेडकर सभागार एवं जिला परिषद सभागार, लहेरियासराय में सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।
प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के मूल कार्य मकान सूचीकरण खण्ड निर्माण प्रगणक एवं प्रर्यवेक्षक की नियुक्ति उनके कर्तव्य एवं दायित्व, CMMS Portal (Census Management and Monitoring System Portal) मोबाइल ऐपलीकेशन (Mobile App) तथा स्व-गणना (Self Ennumeration) से संबंधित विशेष जानकारी सभी प्रतिभागियों को उपलब्ध करायी गई। स्व-गणना का कार्य 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक किया जाना है।
जिला जनगणना अधिकारी सह अपर समाहर्त्ता मनोज कुमार एवं उप-विकास आयुक्त दरभंगा श्री स्वप्निल द्वारा सभी प्रतिभागियों को पूरी तत्परता एवं तन्मयता से प्रशिक्षण लेने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही त्रुटि रहित जनगणना कराने के लिए एवं जनगणना संबंधी विश्वसनीय आँकड़ें संग्रह करने के लिए कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया।।
