#MNN24X7 दरभंगा। मिथिला लेखक मंच के तत्वावधान में वार्षिक साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन शहर के सीतायन सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मिथिला के मूर्धन्य साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।

कार्यक्रम का आयोजन तीन सत्रों में किया गया, जिसमें कवि सम्मेलन, विचार गोष्ठी तथा साहित्य आ विचार विषयक सत्र शामिल थे। विचार गोष्ठी के दौरान मैथिली साहित्य के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. भीमनाथ झा ने मिथिला के पारंपरिक अनुभवों, सांस्कृतिक विरासत और साहित्यिक चेतना पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्याम भास्कर, डॉ. विद्यानाथ झा एवं डॉ. योगानंद झा की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कवि सम्मेलन में राम कुमार झा, प्रतिभा स्मृति, मुन्नी मधु, ऋतु प्रज्ञा, वंदना चौधरी सहित कई साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में मंच के संरक्षक डॉ. टुनटुन झा ‘अचल’, डॉ. बुचरू पासवान, डॉ. श्रीशंकर झा, डॉ. अयूब राइज, डॉ. उषा चौधरी, राम भरोस कापड़ि ‘भ्रमर’, स्वागत अध्यक्ष दीपक कुमार झा, मीडिया प्रभारी प्रो. उदय शंकर मिश्र एवं संयोजक श्री चंद्रेश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक विषयों पर समीक्षात्मक प्रस्तुतियां दी गईं। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. टुनटुन झा ‘अचल’ ने किया।

01 Feb 2026