#MNN@24X7 बक्सर, आज दिनांक-08 अप्रैल को लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर बिहार लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने बक्सर लोजपा के संस्थापक सदस्य व पार्टी के सबसे पुराने नेता अखिलेश कुमार सिंह को बक्सर लोजपा रामविलास के छठवी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी प्रदान की है। अखिलेश कुमार सिंह को छठवी बार बक्सर लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष बनने पर,बक्सर लोजपा रामविलास अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नौशाद आलम के नेतृत्व मे स्वागत समारोह का आयोजन जिला कार्यालय मे किया गया।

इस स्वागत समारोह का संचालन युवा लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय उर्फ गोलु ने किया। जिला कार्यालय मे स्वागत समारोह के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह को सैकड़ो पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने फुल मालाओ व अंगवस्त्र से जोरदार स्वागत किया। व मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा की हम पार्टी के समर्पित सिपाही हैं। पार्टी ने हमें 23वर्षो के दौरान जहां भी जिम्मेदारी दी उस जिम्मेदारी को हमने निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। उसका नतीजा था की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने हमें डुमराँव विधान सभा से हमे पार्टी का विधान सभा टिकट देकर चुनाव लडाया। पुनः यह जिम्मेदारी छठी बार मिली है।मैं बक्सर लोजपा रामविलास के एक-एक पदाधिकरी व कार्यकर्ताओ के साथ आपसी तारतम्य बिठाकर लोजपा रामविलास का संगठन बुथ स्तर तक मजबूत करूगा। ताकि हमारा संगठन इतना मजबूत हो की हम बक्सर लोकसभा सीट व जिले के चारो विधान सभा सीट अपने बल पर चुनाव लडने मे सक्षम रहें।

इस स्वागत समारोह मे संजय कुमार पासवान, सुनिल बारी, राजीव रंजन पासवान, शिवकुमार पासवान, ठाकुर भानुशंकर सिंह, ओम जी मिश्रा, पुनम मिश्रा, मनोज सिंह, पवन पासवान, राहुल चौबे, उरजेश राय, संजीव राय, मिकू राय, गामा पासवान, कन्हैया सिंह, मनोज पासवान, बिकास भगत, राम जी राय, रबिशंकर प्रसाद, संग्राम पासवान, प्रह्लाद मिश्रा, नंदलाल बारी, लक्ष्मण पासवान, विक्की पासवान, बिकास दुबे, आदि पार्टी के साथी उपस्थित हुए।