#MNN24X7 ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, डा०आर०पी०सी०ए०यू०, पूसा, समस्तीपुर एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी 31 अक्टूबर-04 नवम्बर, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार- अगले 12-24 घंटों तक चक्रवाती तूफान का प्रभाव बरकरार रहने की सम्भावना है।
इस दौरान ज्यादातर स्थानों पर हल्की-हल्की वर्षा हो सकती है तथा कुछ स्थानों मध्यम वर्षा भी हो सकती है। 1 नवंबर के दोपहर के बाद मौसम में सुधार होने की सम्भावना है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 25-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 21-23
डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है।
पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 7-10 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पुरया हवा चलने की संभावना है। 4-5 नवम्बर को पछिया हवा भी चलने की सम्भावना है।

 
      