सभी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा मिले- रामाश्रय महतो।

मनरेगा में 50 प्रतिशत राशि बढ़ाये केंद्र सरकार- रामप्रीत पासवान।

अनुसूचित जाति, जनजाति, महिला एवं बाल विकास के लिए आवंटन में वृद्धि करो- सुरेंद्र प्रसाद सिंह।

#MNN@24X7 ताजपुर/समस्तीपुर, 20 फरवरीभाकपा माले, भाकपा एवं माकपा द्वारा निकाला गया, किसान-मजदूर विरोधी केंद्रीय बजट के खिलाफ,जिला स्तरीय जत्था गुरुवार को गांधी चौक पहुंचा। जत्था का स्वागत वामपंथी दलों के नेताओं को माला पहनाकर स्वागत स्थानीय नेताओं ने किया। मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया।

सभा की अध्यक्षता एसएफआई के जिला अध्यक्ष नीलकमल यादव ने किया। सभा का संचालन भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।

सभा को संबोधित माकपा के जिला मंत्री रामाश्रय महतो, भाकपा के रामप्रीत पासवान, एवं भाकपा माले के ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के बजट को जनविरोधी बताया। उन्होंने 2 सौ खरबपतियों पर 4 प्रतिशत टैक्स लागू करने, सभी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देने और मनरेगा में 50 प्रतिशत राशि बढ़ाने, सार्वजनिक क्षेत्रों के निजीकरण पर रोक लगाने, अनुसूचित जाति, जनजाति, महिला एवं बाल विकास के लिए आवंटन राशि में वृद्धि करने की मांग की।

मौके पर भाकपा माले के मनोज कुमार सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुरेश साह, मो० एजाज, महेश्वर शर्मा, सुलेखा कुमारी, राजदेव प्रसाद सिंह, उपेंद्र राय, भूषण प्रसाद साह, भाकपा के मो० मुन्ना, रामबृक्ष राय, मो० अलाउद्दीन, मो० उस्मान, माकपा के सत्यनारायण सिंह समेत बड़ी संख्या में वामपंथी कार्यकर्ता उपस्थित थे। किसान महासभा के ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन कर सभा समाप्त किया।