#MNN@24X7 दरभंगा दिनांक 28.01.25 को लगभग 10:00 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अदलपुर के शिक्षक रामाश्रय यादव पिता ओमप्रकाश यादव कुशेश्वरस्थान जिला दरभंगा अपने निजी मोटरसाइकिल से विद्यालय जाने के क्रम में 4 अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गोली मारकर हत्या करने के आरोप में प्रतिवेदित हुआ था।
जिस सम्बन्ध में कुशेश्वरस्थान थाना काण्ड संख्या 21/25 दिनांक 28/01/25 धारा 103/3(5) बी एन एस दर्ज किया गया था।
काण्ड के त्वरित उन्द्रेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशानुसार मनीषचन्द्र चौधरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल के नेतृत्व एवं निर्देशन में एक एस० आई० टी० टीम का गठन किया गया, इसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल के अलावा 1. महफूज आलम, अंचल पुलिस निरीक्षक, बिरौल अंचल 2. पु०अ०नि० राकेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, कुशेश्वरस्थान (अनुसंधानकर्ता) 3. पु०अ०नि० अंकित चौधरी, थानाध्यक्ष, तिलकेश्वर थाना 4. पु०अ०नि० मनोज शर्मा, कुशेश्वरस्थान थाना एवं 05. पु०अ०नि० विनय कुमार, जिला आसूचना इकाई (डी०आई०यू०), वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यलय, दरभंगा शामिल किया गया।
टीम द्वारा तकनिकी एवं मानवीय आधार पर लगातार प्रयाशरत रहकर काण्ड के उद्भेदन में आवश्यक कारवाई की जा रही थी। अनुसन्धान के क्रम में घटनास्थल के आसपास एवं संभावित आने जाने के रास्ते में CCTV का अवलोकन किया गया | CCTV के अवलोकन से दो मोटरसाइकिल पर सवार 04 संदिग्ध व्यक्ति दिखे, जिनका फॉरवर्ड और बैकवर्ड CCTV के अवलोकन के आधार पर उक्त संदिग्धों का संभावित आने का रास्ता सहरसा की ओर से था। आगे सहरसा की ओर CCTV फुटेज देखते हुए बलुआहा चौक होते हुए राजनपुर चौक के आसपास से चलने की बात प्रकाश में आया। मानवीय अनुसन्धान के आधार पर लाल अपाचे पर पीछे बैठे हुए व्यक्ति की पहचान मुकेश यादव पिता बिन्देशरी यादव उर्फ बिनो यादव सा० तिलाठी थाना कनरिया जिला सहरसा के रूप में किया गया। दिनांक 05.02.25 को रात्री करीब 23 बजे एक लाल अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति को आते हुए देखा गया जिसे रोक कर पूछ ताछ किया गया, पूछ ताछ के क्रम में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम पता मुकेश यादव पिता बिन्देशरी यादव उर्फ़ बिनो यादव सा० तिलाठी थाना कनरिया जिला सहरसा बताया एवं पूछ ताछ करने पर इस काण्ड में अपने अन्य तीन साथी के साथी के साथ अपनी संलिप्तता स्वीकार किया एवं बताया की इसी लाल अपाचे मोटरसाइकिल से घटना कारित किये थे तत्पश्चात उक्त लाल रंग के अपाचे मोटरसाइकिल को जब्त किया गया एवं उक्त व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
उक्त व्यक्ति के निशानदेही के आधार पर घटना में प्रयुक्त किये गए हथियार को फुहिया जाने वाली कमला बलान बाँध पर झाड़ी में मिट्टी के अन्दर छुपा कर रखा गया था जिसे बरामद किया गया।
अभियुक्त मुकेश यादव पिता बिन्देशरी यादव उर्फ़ बिनो यादव सा० तिलाठी थाना कनरिया जिला सहरसा का पूर्व का आपराधिक इतिहास सहरसा एवं अररिया जिला में रहा है अन्य आपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है।
बरामदगी:-
1. घटना में प्रयुक्त बिना नंबर का लाल अपाचे मोटरसाइकिल
2. घटना कारित करने में प्रयुक्त किये गए देशी कट्टा
3. एक 8 एम एम के गोली
4. एक पोको कंपनी का मोबाइल
5. घटना के समय अपराधी के द्वारा पहने गए क्रीम कलर का मफलर