Breaking News

#MNN@24X7 समस्तीपुर, प्राप्त जानकारी के अनुसार खानपुर प्रखण्ड के मुख्यालय सड़क T01से शादीपुर घाट तक की स्थिति बहुत ही जर्जर स्थिति में है। इसके निमार्ण के लिए आज से छः महीने पहले वारिसनगर के विधायक अशोक कुमार मुन्ना और समस्तीपुर सांसदिय क्षेत्र के सासंद प्रिंस राज द्वारा सड़क शिलान्यास भी किया गया। मगर उसी समय से सड़क पर ठिकेदारों द्वारा बस मेटेरियल डाला डाल कर छोड़ दिया गया। तब से प्रखंड मुख्यालय रोड की स्थिति खानपुर मोड़ से खानपुर उतरी पंचायत वार्ड नम्बर 01 तक काफ़ी जर्जर स्थिति में है,यहां तक कि पैदल चलने वाले राहगीरों को चलने में भी मुश्किल हो रही है।

कभी-कभी तो तेज रफ्तार वाहनों के चक्के के नीचे से काफ़ी तेज़ रफ्तार में निकला पत्थर ऐसे उछलता है की उसके चपेट में कई लोग आ कर घायल भी हो चुके हैं। हादसे तो अक्सर ही यहां होते रहते हैं मगर जिम्मेदार अधिकारियों की कुंभकर्णी उदासीनता ऎसी है की छः महीने पूर्व शुरू हुई सड़क आज भी अधूरी पड़ी है।

(खानपुर से Nunu babu Mishra की रिपोर्ट।)