11 सदस्यीय मदापुर छपरा शाखा का बैठक कर किया गया गठन, शाखा सचिव उषा देवी चुने गए।
2 मार्च को पटना गांधी मैदान में “बदलो बिहार महाजुटान रैली में भाग लेंगे टोलावासी:- उषा देवी।
#MNN@24X7 पूसा/ समस्तीपुर, प्रखंड के हरपुर महमदा पंचायत प्रभारी सह भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार के पर्यवेक्षक में बैठक कर ग्रामीण जनता का विभिन्न समस्याओं को सुने उपरांत मादापुर छपरा मे भाकपा-माले का 11 सदस्यीय शाखा का गठन किया गया।
सर्वसहमति से शाखा सचिव उषा देवी व प्रमिला देवी, सानिया देवी, पूनम देवी, कंचन देवी, अंजली कुमारी, सुनीता देवी, दिनेश पासवान, विनोद पासवान, रेणु देवी, मंजू देवी सहित विना कुमारी सदस्य चुने गए।
प्रधानमंत्री आवास योजना में जाॅब कार्ड की अनिवार्यता के बाद जाॅब कार्ड बनाने के नाम पर अवैध उगाही का खेल चल रहा है। इस खेल को खत्म करने के लिए मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत कुमार से दूरभाष पर बात कर प्रखंड के सभी पंचायत में जाॅब कार्ड शिविर लगाने की मांग की है।
आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पंचायत में अवैध-वसूली बड़े पैमाने पर हो रहा है, दलाल बिचौलिया के माध्यम से 1500 से 2000 तक की अवैध वसूली की जा रही है जबकि नाम जोड़ने पर किसी भी प्रकार की राशि नहीं लेना है, अवैध-वसूली अभिलंब बंद हो अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दिया।
उक्त बातें बतौर पर्यवेक्षक रौशन कुमार ने नये शाखा की गठन के दौरान संबोधित करते हुए कहा। अतं में उन्होंने कहा कि न्यायपूर्ण नया बिहार के लिए संघर्ष तेज करने को लेकर 2 मार्च 2025 को पटना के गांधी मैदान में “बदलो बिहार महाजुटान” रैली में बड़ी भागीदारी दिलाने का निर्णय लिया गया।