#MNN@24X7 उजियार पुर 14 अप्रैल, हरपुर रेवाड़ी पन्चायत अन्तर्गत अम्बेडकर विचार मन्च के तत्वावधान सम्विधान और लोकतंत्र की रक्षा दिवस के रूप में बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती मनाई गई। इस अवसर पर सर्व प्रथम अम्बेडकर साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पान्जलि अर्पित किया गया।

इस अवसर पर विशाल जन सभा को सम्बोधित करते हुए माले नेता महावीर पोद्दार पोद्दार ने कहा कि देश के सम्विधान का निर्माण करने वाले बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर सभी भारतीय के लिए समानता चाहते थे। उन्होंने कहा कि वे न सिर्फ सम्विधान के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाई बल्कि दलितों पर हो रही अत्याचार की आवाज भी उठाई।

उन्होंने कहा कि आज सम्विधान और लोकतंत्रको खत्मकर मनुस्मृति लागू करने का कोशिश हो रही है।

सभा को प्रधानाध्यापक विजय कुमार, गन्गा प्रसाद पासवान, मो फरमान, अर्जुन दास, दिलीप कुमार राय, राम कॄपाल राय, निर्धन शर्मा, जितेन्द्र सहनी, उमेश राय, सहित अन्य लोगों ने सम्बोधित किया।