#MNN24X7 ताजपुर/समस्तीपुर, 26 मार्च ताजपुर के फलमंडी में बुधवार को सुबह से शुरू भाकपा माले के प्रखंड सम्मेलन ने 17 सदस्यीय नई प्रखंड कमिटी एवं सचिव के चुनाव के साथ ही देर शाम सम्मेलन संपन्न हो गया।

जिला पर्यवेक्षक जीबछ पासवान, जिला सचिव उमेश कुमार, राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, जिला कमिटी सदस्य उपेंद्र राय, महेश कुमार, खुर्शीद खैर, जयंत कुमार, मुख्य अतिथि डा० प्रभात कुमार की उपस्थिति में 17 सदस्यीय भाकपा प्रखंड कमिटी के सदस्य क्रमशः ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मनोज कुमार सिंह, आसिफ होदा, मो० एजाज, संजीव कुमार राय, मुंशीलाल राय, जीतेंद्र सहनी, प्रभात रंजन गुप्ता, मो० क्यूम, मुकेश कुमार गुप्ता, ललन कुमार दास, नीलम देवी, रंजू कुमारी, मो० शाद तौहीदी का चुनाव किया। मौके पर प्रखंड कमिटी की संक्षिप्त बैठक से सुरेंद्र प्रसाद सिंह निर्विरोध प्रखंड सचिव चुने गए। वे लगातार चौथी बार प्रखंड सचिव चुने गए। सम्मेलन में कुल 107 प्रतिनिधि शामिल हुए। कामकाज के रिपोर्ट पर बहस में 14 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
अपने संक्षिप्त संबोधन में नवनिर्वाचित प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा के बुलडोजर राज के खिलाफ भूमिहीनों को वासभूमि-आवास, पहुंचपथ से वंचित गांव-टोले में पहुंचपथ, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा देने समेत प्रखंड, अंचल, मनरेगा, आपूर्ति, थाना आदि कार्यालयों के विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में जारी लूट-भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि ताजपुर के विकास- विस्तार, मानवाधिकार की रक्षा को लेकर लड़ाई जारी रहेगा।
बतौर पर्यवेक्षक जीबछ पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ताजपुर प्रखंड में भाकपा माले आंदोलन की सबसे बड़ी पार्टी है। भाकपा माले का आंदोलन असरदार के साथ निर्णायक भी रहा है। माले कार्यकर्ता माले एवं इसके जनसंगठनों का टीम हरेक टोला, गांव में बनाकर हजारों-हजार लोगों को माले से जोड़कर विराट आंदोलन खड़ा करने का कार्यभार अपने हाथों ने लेने का संकल्प लें ताकि न्याय से वंचित लोगों को न्याय, हक-अधिकार दिलाई जा सके।
सम्मेलन की अध्यक्षता तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह एवं प्रभात रंजन गुप्ता की अध्यक्षमंडल ने की जबकी संचालन सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।
मौके पर भाकपा माले ने पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन कर तीन दर्जन से अधिक पत्रकारों को अंगवस्त्र, फाईल, डायरी, कलम आदि देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम चर्चित रहा।
