Breaking News


दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के स्वर्ण जयंती वर्ष- 2022 के उपलक्ष में “मातृभाषा में शिक्षा (नई शिक्षा नीति के संदर्भ में)” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। निबंध अधिकतम 2000 शब्दों में हिन्दी भाषा में लिखा जाएगा।

दिनांक 15 जुलाई, 2022 को पूर्वाह्न 11:30 बजे सभी प्रतिभागी अपने-अपने निबंध के साथ विश्वविद्यालय हिन्दी विभाग में उपस्थित होंगे।

उक्त आशय की पुष्टि करते हुए निबंध- लेखन प्रतियोगिता के संयोजक डा आनंद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय के सभी स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों एवं स्ववित्त पोषित संस्थानों के निदेशकों से अपने यहां से कम से कम एक छात्र एवं एक छात्रा की भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।