Breaking News


हम सिर्फ वोटर ही नहीं, हमारी ताकत हमसे चुनी सरकार और नेताओं को सदन में बंधक बनाने की भी है: नजरे आलम।

पटना- ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरे आलम ने आज प्रेस बयान जारी कर कहा के जिन्हें सरकार बनानी है, जिन्हें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गवर्नर, मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री बनना है वह सोचें, कैसे लोकतंत्र, संविधान, न्यायपालिका बचेगी, हम तो सिर्फ वोटर हैं, मार खाते हैं, लिंचिंग होती है हमारी, भुखमरी-बेरोजगारी हमारा परिवार झेलता है, आत्महत्या हमारा परिवार करता है, तरह तरह की बिमारी हम और हमारा परिवार झेलते हैं, न जाने ऐसी कितनी समस्याएं है जिसे हम, हमारा परिवार और हमारा समाज रोजाना की जिंदगी में झेलता है, फिर भी हम पार्टी को वोट करते हैं, क्योंकि हम सिर्फ वोटर हैं, हां जानते हैं न हम सिर्फ वोट करते हैं क्योंकि हम वोटर हैं, हम ये क्यों भूल गए कि हमारे वोट से ही चुनी सरकार और नेता लोकतंत्र, संविधान और न्यायपालिका की धज्जियाँ उड़ाते हैं। तो हम क्यों नहीं अपनी ताकत को समझें और देश की सबसे बड़ी सदन में जिस नेताओं को हमने बिठाया है उसको उसी सदन में बंधक बनाकर, घेराव कर लोकतंत्र, संविधान और न्यायपालिका को सुरक्षित करें। यकीन जानिए अगर हमने एकबार ऐसा कर दिया फिर कभी हमसे चुनी सरकार और नेता कभी न तो हमारा शोषण कर पायेंगे और न ही देश के लोकतंत्र, संविधान और न्यायपालिका की धज्जियाँ उड़ा पायेंगे।

उन्होंने कहा ये हमें समय रहते करना होगा इससे पहले देश पर अंग्रेज़ी ताकतों का फिर से कब्जा हो जाए और हम एकबार फिर से गुलाम बन जाएं। अब जो देश की हालत बना दी गई है यकीन जानें न देश में हिन्दू-मुस्लिम करने से कुछ हासिल हो पाएगा और न ही धर्म की आर में सियासी पार्टियों को वोट देने से देश बच पायगा। हमें एक होना होगा और गांधी, बाबा साहब और मौलाना अबुल कलाम आजाद वाले देश भारत को बचाना होगा।