नगर आयुक्त महोदय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम हेतु

दरभंगा । 14 अगस्त 2022 तक सभी वार्डों में जागरूकता अभियान चलाने हेतु बैठक की गई। जिसमें बाजार प्रभारी को सभी प्रशासनिक भवन एवं निगम के स्वामित्व वाले जितने भी दुकान है उस पर तिरंगा लगाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। नगर मिशन प्रबंधक को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने घर पर तिरंगा लगाने एवं आसपास प्रचार प्रसार करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए रैली करने का निर्देश दिया गया।

सभी कर संग्रहकर्ताओं को अपने कार्य क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर घर-घर संपर्क अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। सभी सफाईकर्मी अपने-अपने वार्ड में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर घर-घर संपर्क अभियान चलाएंगे एवं 15 अगस्त को प्रत्येक वार्ड में झंडोत्तोलन कार्य करवाना सुनिश्चित करेंगे। बुडको दरभंगा एवं पी एच ई डी हेलो दरभंगा को अपने भवनों पर झंडोत्तोलन हेतु सूचित करने का निर्देश दिया गया।

इस बैठक में उप नगर आयुक्त,नगर प्रबंधक,सहायक नगर अभियंता,कनीय अभियंता,यांत्रिक अभियंता,स्थापना प्रभारी, राजस्व प्रभारी, लेखापाल बाजार प्रभारी, सामाजिक सुरक्षा, कोषांग प्रभारी, जनगणना प्रभारी, स्वास्थ्य प्रभारी, अभिलेखापाल वाहन प्रभारी, असैनिक अभियंता, प्रधानमंत्री आवास योजना, नगर मिशन प्रबंधक आदि उपस्थित थे।