Breaking News

दरभंगा: दरभंगा में इन दिनों लगातार अपराधियों का तांडव जारी है। आज दिनदहाड़े गोली मारकर रामभद्रपुर के पूर्व मुखिया के भाई विशाल झा की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एपीएम थाना क्षेत्र के अनार कोठी के निकट बुलेट से जा रहे विशाल की नकाबपोश अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के समय उपस्थित लोगों के अनुसार वहीं से कुछ देर पुर्व थाना की गाड़ी भी गुजरी थी। जिसके चले जाने के बाद अपराधीयों ने घटना को अंजाम दिया।

वहीं स्थानीय निवासी प्रिंस कुमार ने बताया कि हम अनार कोठी के पास दुकान पर खड़े थे अचानक से गाड़ी गिरने की आवाज आई हम लोग दौड़ के गए तो देखा व्यक्ति गाड़ी से गिरा हुआ था। मेरे हल्ला करने पर बहुत से लोग एकत्रित होकर एक गाड़ी में इनको लाद कर डीएमसीएच लेकर आए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक 4 गोली मारी गई है। जिसमे से दो गोली पाँव मे एवं एक गोली दाहिने आँख मे एक गोली मुँह मे लगने से मौत हो गई है। मृतक विशाल के पीछे 4 महीना का एक लड़का है।

घटना के उपरांत स्थानीय लोगों ने विशाल को तत्काल डीएमसीएच पहुंचाया। यहां जांच के उपरांत डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर के फैलते ही इलाके में हलचल सी मच गयी है और लोगों में आक्रोश है। फिलहाल घटना के बारे में विस्तार से आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।