दरभंगा। अखिल भारतीय मिथिला संघ दरभंगा द्वारा भोगेंद्र झा चौक पर पूर्व सांसद ,स्वतंत्रा सेनानी, प्रगाढ़ विद्वान ,कॉमरेड भोगेंद्र झा के 100 वे जयंती के उपलक्ष में कॉमरेड के प्रतिमा पर माल्यार्पण श्री विनय कुमार झा उर्फ संतोष झा के द्वारा किया गया।

संघ के सभी सदस्यों ने भी माल्यार्पण किए। अध्यक्ष महोदय ने कहे कि मिथिलांचल के ही नहीं अपितु पूरे देश के गणमान्य नेता थे। उन्हीं के अथक प्रयास से दो-दो विश्वविद्यालय ,रेडियो स्टेशन, बड़ी रेल लाइन का निर्माण हुआ। उन्हीं के प्रयास से मैथिली को अष्टम सूची में शामिल किया गया। वे सदैव लोकसभा में मैथिली में शपथ लेते थे और मैथिली में ही बोलते थे। वे सभी दलों के गण मान्यता थे। उन्हें जीवित काल में ही भोगी भगवान कहकर संबोधन करते थे।

संघ के सचिव श्री सुरेंद्र नारायण मिश्र ने कहा कि आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सभी कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर सभा की जाएगी ।इस सभा में श्री राजीव कुमार चौधरी ,पवन कुमार चौधरी ,डॉक्टर सुमन कुमार झा, उपाध्यझ राम नाथ पंजियार ,शरद सिह ,प्रवक्ता रोशन कुमार झा ,मृत्युंजय मृणाल ,शरद कुमार, शरद सिह, दिपक स्टार ,विपिन कुमार सिंह, रोहित कुमार ,सुनील कुमार मिश्र ,शंकर यादव ,वकील रणधीर कुमार, राकेश कुमार ,पप्पू कुमार आदि गणमान्य लोग थे।