Breaking News


दरभंगा। सभी तरह के पेंशन,उपादान आदि सम्बंधित मामलों के निपटारे के लिए संस्कृत विश्वविद्यालय मुख्यालय में 22 अगस्त को अपराह्न पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा।

उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि सभी जरूरी अभिलेखों के साथ सेवानिवृत कर्मी या उनके उत्तराधिकारी इस अदालत में अपना पक्ष रख कर मामलों का निष्पादन करा सकते हैं।