Breaking News


दरभंगा। सभी तरह के पेंशन,उपादान आदि से सम्बंधित मामलों के निपटारे के लिए संस्कृत विश्वविद्यालय मुख्यालय में 22 अगस्त को आयोजित होने वाली पेंशन अदालत अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गयी है। बहुत जल्द इसके आयोजन की नई तिथि निर्धारित की जाएगी।

उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि कुलपति डॉ0 शशिनाथ झा ने शाखा को इसकी तैयारी की बाबत आदेश दे रखा है।