Breaking News

दरभंगा, 01 सितंबर 2022 :- दरभंगा जिले में कालाजार नियंत्रण हेतु सिंथेटिक पैरेथ्रोइड पाउडर का द्वितीय चक्र का छिड़काव 5 सितंबर से किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां की जा रही है छिड़काव कर्मी का चयन किया जा रहा है, इसमें प्रथम चक्र में छिड़काव करने वाले कर्मी को प्राथमिकता दी जाएगी।

जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी दरभंगा द्वारा सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (तारडीह, मनिगाछी, गौड़ाबौराम और घनश्यामपुर को छोड़कर) आदेश जारी किया है, निदेशित किया गया है कि 7.5 लीटर पानी में 125 ग्राम सिंथेटिक पैरेथ्रोइड पाउडर का घोल तैयार कर निर्धारित मापदंड के अनुसार सभी घरों के सभी कमरों के दीवार पर 6 फीट की ऊंचाई तक (छत) को छोड़कर छिड़काव करने का निर्देश दिया गया है।

प्रत्येक दिन 2.76 किलोग्राम एसपी पाउडर से 60 घरों में छिड़काव करने का निर्देश दिया गया है, इसके प्रचार-प्रसार हेतु आशा, स्थानीय शिक्षक को लगाया जा रहा है साथ ही पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों के भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

इस कार्यक्रम की निगरानी एवं अनुश्रवण के लिए जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। जिसमें प्रतिनियुक्त कर्मी नागेंद्र लालदेव मोबाइल नंबर-9934680560, फिरोज अहमद मोबाइल नंबर-9504053792 एवं शिव कुमार गिरी मोबाइल नंबर-7004991607 है।