Breaking News


नगर निगम चुनाव में उप मेयर पद के लिए एमएसयू ने किया उम्मीदवार का एलान।

दरभंगा। मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उप मेयर पद के नाम का एलान किया गया। एमएसयू के क्रांतिकारी छात्र नेता अमन सक्सेना की माँ सुमित्रा देवी को संगठन की तरफ से उप मेयर पद के लिए नाम पर घोषणा किया गया। यहां सबसे पहले बाबा नागार्जुन के प्रतिमा पर माला पहना कर प्रेस कॉन्फ्रेंस का शुरुवात किया गया।

इस बाबत उप मेयर प्रत्यासी सुमित्रा देवी ने कहा इन नौजवानो के हौसले को देखते हुए में इस चुनावी मैदान में आयी हूं। दरभंगा को जलजमाव, जाम, सुखार और गंदगी मुक्त बनाना मेरा प्रथम उद्देश्य होगा। अगर में चुनाव जीतती हूं तो निगम को भ्रष्टाचार मुक्त करने का काम करुँगी। दरभंगा के सभी वार्ड मोहल्ला का सामान रूप से विकाश हो यह प्रयास किया जाएगा

संगठन के प्रेस वार्ता में शामिल संगठन के संस्थापक सदस्य अनूप मैथिल ने कहा कि यह निगम चुनाव की लड़ाई नहीं बल्कि एक विचारधारा की लड़ाई हैं। यह लड़ाई मिथिला के सर्वांगीण विकास के लिए है। हमने सड़क से लेकर सदन तक लड़ने का काम किया हैं। इस नगर निगम चुनाव में दर्जनों पार्षद समेत उप मेयर पद के जीत के लिए संगठन ने तैयारी शुरू कर दिया हैं। लगातार बैठकों का दौर जारी हैं। हमें पूरा विश्वास हैं की जनता हमारे संघर्ष का सम्मान करते हुए इस चुनाव में हमें सफल बनाने का काम करेगी।

संगठन के अर्जुन कुमार दास,अभिषेक कुमार झा, उदय नारायण झा, अर्जुन कुमार व जय प्रकाश झा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि अपने 7 सालों के संघर्ष को लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं। हमारे पास लड़ने के लिए पैसा नहीं हैं। लेकिन एक विचारधारा हैं जिसके बल पर हमने पंचायत चुनाव जीता था और अब नगर निगम चुनाव चुनाव में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने जा रहे हैं। समय काफी कम है। लेकिन हम चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ने जा रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय के पास किया गया। इस बैठक में एमएसयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना, दरभंगा सदर से जिला परिषद सदस्य संजय चौपाल, सौरभ कुमार, गुलफाम रेहमानी, प्रदीप ठाकुर, सुमित कुमार, अनीश चौधरी, अमन कुमार, संत कुमार, रिशु झा, सोमनी देवी, कन्हैया कश्यप समेत कई सेनानी मौजूद रहे।