Breaking News


माह जुलाई /2022 में उत्कृष्ट कार्य संपादन हेतु श्री जयंत कुमार, चल टिकट निरीक्षक, दरभंगा, श्री मणिभूषण कुमार, कार्यालय अधीक्षक(यांत्रिक/समाडी)/समस्तीपुर, श्री रजनीश कुमार मिश्रा, अवर लिपिक(कार्मिक), समस्तीपुर को मैन ऑफ द मंथ के रूप में चुना गया है।

#MNN@24X7 विदित हो कि प्रतिमाह मंडल में कार्यरत कर्मचारियों के बीच से वैसे कर्मचारियों जिन्होनें अपने नियमित कार्य के अतिरिक्त अपने विशेष प्रयासों से रेलहित में सुरक्षा, संरक्षा, समयपालन, रेल राजस्व अर्जन आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य संपादित करते हैं उन्हें मैन आफ द मंथ के रूप में चुना जाता है तथा उनका मनोबल बढ़ाने के उददेशय से उन्हें प्रशिस्त पत्र तथा नगद राशि देकर पुरस्कृत किया जाता है।

इसी कड़ी में जुलाई/2022 माह में उपरोक्त तीनों कर्मचारियों का चयन किया गया। आज दिनांक 19.09.2022 को श्री आलोक अग्रवाल, मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर महोदय ने उपरोक्त कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों को बधाई दी तथा हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उनके द्वारा किया गया उत्कृष्ट कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय है।

इस अवसर पर जे.के. सिंह, एडीआरएम-।, मनीष शर्मा, एडीआरएम-।।,चंद्रशेखर प्रसाद, सिनियर डीसीएम, ओमप्रकाश सिंह, सिनियर डीपीओ के साथ-साथ मंडल के अन्य अधिकारीगण भी वहां उपस्थित थे।