Breaking News


मच्छरगावां, योगापट्टी, पश्चिम चंपारण। जन सुराज पदयात्रा के दौरान योगापट्टी के मच्छरगावां में प्रशांत किशोर ने एक आम सभा को संबोधित करते हुए कहा, “सुबह से चलते हुए आज मच्छरगावां पहुंचे हैं, रात में यहीं रुकेंगे। कल फिर रात को जहां पहुंचेंगे वहीं रुकेंगे। पूरे बिहार की पदयात्रा किये बगैर मानेंगे नहीं।

उन्होंने कहा कि नेता घबरा रहे हैं। पुलिस वाले रिपोर्ट भेज रहे होंगे कि 200-300 आदमी के साथ चल रहे हैं। अभी जो देख रहे हैं, उनको लग रहा है कि पार्टी बनी नहीं है, गांधी मैदान में रैली हुई नहीं, वोट मांग नहीं रहे हैं, तो घबराहट किस बात का?”