#MNN@24X7 दरभंगा। साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था हिन्दी समाहार मंच, दरभंगा के तत्वावधान में त्रैवार्षिक आम सभा, संवाद (महामाया सीटी मार्केट),के के रोड, दरभंगा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौधरी ने किया।

सर्वप्रथम महाकवि विद्यापति एवं स्वतंत्रता सेनानी जगदीश्वरी प्रसाद ओझा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्रथम सत्र मे निवर्तमान सचिव अमिताभ कुमार सिन्हा ने प्रतिवेदन सह सत्र 2019-22 का आय व्यय प्रस्तुत किया। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

दूसरे सत्र में चुनाव पर्यवेक्षक आलमगीर शबनम एवं अमरेश्वरी चरण सिन्हा ने सत्र 2022-25 हेतु पदाधिकारियो के चुनाव की घोषणा की गयी। सर्व सम्मति से अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौधरी तथा अमिताभ कुमार सिन्हा सचिव चुने गए।

सभा में डॉक्टर चन्द्र मोहन पोद्दार, मुस्ताक एकबाल,आशीष अकिंचन, महाकांत प्रसाद डॉ सतीश चंद्र भगत, मंजर सिद्दीकी ,डॉक्टर संतोष कुमार,बद्री प्रसाद शर्मा, सौम्य कुमार विभु, डॉक्टर हीरा लाल सहनी,मुचकुंद मल्लिक , डॉक्टर ओंकार प्रसाद सिंह, अरुण कुमार वर्मा , प्रियंका जायसवाल, ममता रानी अग्रवाल, शेखर कुमार श्रीवास्तव, रमन कुमार झा, राजेंद्र प्रसाद सुमन, मनोज कुमार वर्मा ,डॉक्टर रौशन कुमार राही, रितु प्रज्ञा, पुनीत कुमार सिन्हा, झौली पासवान, कामेश्वर कुमार ओझा,विनोद कुमार लाल ,शंभू नारायण चौधरी, सुनील कुमार वैद्य आदि उपस्थित हुए।