#MNN@24X7 मधुबनी। बिहार राज्य अन्तर्गत सरकारी विद्यालय में रात्रि प्रहरी की नियुक्ति आवश्यकतानुसार कई बार की जा चुकी है। सभी रात्रि प्रहरी कर्मचारी, सरकार के विभाग के निर्देशानुसार अपने कर्तव्य एवं मूल दायित्व का निर्वहन पूर्ण जिम्मेवारी से साथ बिना किसी अवकाश के नियमित रूप से अपना कार्य करते आ रहे हैं।

परन्तु रात्री प्रहरीयों के अनुसार इस कठिन कार्य के समानांतर येतन एवं सेवा शर्त नहीं दी जा रही है। उचित मानदेय नहीं मिलने के कारण उक्त कर्मचारीयों का पारिवारिक एवं व्यक्तिगत जीवन व्यतीत करना दुर्लभ हो रहा है। इन सभी माँगों को पूर्ण करने हेतु संगठन द्वारा निम्नवत मांग की गई है। जिसमें

1. सर्वप्रथम रात्रि प्रहरी कर्मचारी को स्थायीकरण करते हुए 60 वर्ष तक की सेवा शर्त की मंजूरी दी जाए।

2. रात्रि प्रहरी कर्मचारी को राज्यकर्मी का दर्ज देते हुए कार्यलय परिचारी/निम्नवर्गीय लिपीक के रूप में समायोजन किया जाए।

3. वर्तमान में रात्रि प्रहरी कर्मचारी को विद्यालय विकास अनुदान की राशि से मानदेय भुगतान किया जाता है जिससे समय पर वेतन प्राप्त नहीं हो पाता है विभागीय उदासीनता के कारण लम्बे समय तक कोष में आवंटन का प्रतीक्षा किया जाता है। अतः संशोधन कर विभाग द्वारा सेवा पुस्तिका संधारण करते हुए सीधे विभाग से ऑनलाईन की प्रक्रिया से वेतन भुगतान की कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष, उतिम राम, सचिव – रविन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष-आमोद यादव,अनिल मंडल के साथ सरोज कामती, जगदेव यादव, ठगन पासवान सहित अनेकों रात्री प्रहरी वहां उपस्थित थे।