दरभंगा। आज दिनांक 25.01.2022 को 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के पावन अवसर पर विश्वविद्यालय हिंदी -विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर राजेंद्र साह द्वारा मतदाताओं में जागरूकता हेतु शपथ दिलायी गयी|


उन्होंने शपथ- कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्भीक होकर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान करना अत्यंत आवश्यक है ,ताकि भारत का लोकतंत्र जीवंत रहे|


इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय हिंदी- विभाग के वरिष्ठ शिक्षक डाॅ०सुरेंद्र प्रसाद सुमन ,डॉ०आनंद प्रकाश गुप्ता, डॉ०अखिलेश कुमार, प्रो०उमेश कुमार,डॉ० अमरकांत कुंवर, डॉ० सतीश कुमार सिंह ,डॉ०दिनेश प्रसाद साह, वरीय शोध-प्रज्ञ अभिषेक कुमार सिन्हा, मंजू सोरेन सहित 5 दर्जन से अधिक शिक्षक उपस्थित थे|