दरभंगा, 25 जनवरी 2022 :- जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन द्वारा आदेश निर्गत करते हुए कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण के बढ़ने प्रकोप को देखते हुए दरभंगा जिला के सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का शत-प्रतिशत व्यक्तियों के द्वारा उपयोग सुनिश्चित कराने के लिए तथा प्रत्येक प्रखण्ड मुख्यालय एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों/प्रखंड क्षेत्रों में मास्क के उपयोग की जाँच करने एवं उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों का दंडित करने हेतु सघन अभियान संचालित करने हेतु *मास्क इनफोर्समेन्ट सेल* का गठन करते हुए सघन चेकिंग अभियान कराने का निर्देश दिया गया था।
उन्होंने कहा कि तत्काल उक्त चेकिंग अभियान को *21 जनवरी से 06 फरवरी 2022 तक* जारी रखने का आदेश दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से सरकार के द्वारा निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया, इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई को काफी गंभीरता से लिया जाएगा।