Breaking News


#MNN@24X7 दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार के निर्देश पर लहेरिया सराय थाना में पदस्थापित दरोगा मुकेश कुमार मंडल को बहादुरपुर थाना अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।

शुक्रवार को लहेरिया सराय थाना में सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने पाग चादर माला पहनाकर उन्हें विदाई दी। साथ ही उन्होंने कहा की बहादुरपुर थाना क्षेत्र के लोगों की समस्या का समाधान अभिलंब करेंगे। वहीं थानाध्यक्ष मुकेश मंडल ने बताया क्राइम को रोकना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।साथ ही केस का निष्पादन एवं शराब कारोबारियों पर भी उनकी विशेष नजर रहेगी।