Breaking News


दरभंगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संचालक, डॉ मोहन भागवत आज दरभंगा आ चुके हैं। दरभंगा में उनका दो दिवसीय कार्यक्रम निर्धारित है। रविवार को महाराज कामेश्वर सिंह के पौत्र कुमार कपिलेश्वर सिंह के रामबाग पैलेस, दरभंगा में मुलाकात। साथ ही शाम को दरभंगा में निश्चित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

अगले दिन यानी सोमवार 28 नवंबर को प्रातः साढे छह बजे से नगर के सभी स्वयंसेवको एवं प्रबुद्धजनों के साथ नगर एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित होगा।

विश्वविदयालय परिसर स्थित नागेंद्र झा स्टेडियम में इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके बाद उत्तर बिहार प्रांत से आए प्रांत कार्यकारिणी एवं विभाग कार्यवाह, विभाग प्रचारकों के साथ बैठक करेंगे। संध्या साढे चार बजे उनका दरभंगा से प्रस्थान का कार्यक्रम है।