Breaking News


#MNN@24X7 दरभंगा। तू डाल डाल मैं पात पात के तर्ज पर इन दिनों शराब कारोबारियों और अपराधियों पर दरभंगा पुलिस की कार्रवाही लगातार चल रही है।

इसी क्रम में कल दरभंगा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इमली घाट बागमती नदी स्थित मंदिर के पास से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया। जिसमें ऑफिसर चॉइस फ्रूटी, सोफिया नेपाली एवं नशा युक्त टेबलेट भारी मात्रा में बरामद किये गये। इन्हें नगर थाना के हवाले कर दिया गया है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।