#MNN@24X7वैशाली। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, वैशाली जिला (बिहार) का शानदार कार्यक्रम कल सम्पन्न हो गया। हजारों गणमान्य यादव समाज के स्थानीय जनसमुदाय की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर 200लोगों को अंगवस्त्र, शाल, पगड़ी और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विमलकिशोर राय ने किया। साथ ही सभा का संचालन राष्ट्रीय सचिव श्यामनंदन कुमार यादव ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि महिला प्रदेश अध्यक्ष अंजनी रंजन यादव, पूर्व एडिशनल एसपी राजकुमार यादव, अहीर रेजिमेंट मोर्चा बिहार के अध्यक्ष डॉ बबन यादव, संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व आरक्षी उपाधीक्षक तथा राजकिशोर यादव।

महिला संगठन की प्रदेश पदाधिकारियों में श्रीमति डॉ चंद्रवती यादव, प्रधान महासचिव चंद्रवती राय महासचिव बच्ची देवी, नीलू यादव सीतामढ़ी अध्यक्ष, नीतू यादव, अर्चना यादव जिला महिला अध्यक्ष, सुभद्रा देवी, रीता यादव तथा उर्मिला देवी। इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

युवा अध्यक्ष क्रमशः अभिनव यादव अररिया, रौशन यादव मधेपुरा, रंजीत यादव छपरा, विष्णुदेव यादव मुजफ्फरपुर, रवि यादव शिवहर, जवाहरलाल राय, मुजफ्फरपुर, अमृत यादव पूर्णिया, पंकज यादव सारण, सहित सैकड़ों गणमान्य यदुवंशी इस अवसर पर उपस्थित रहे।