Breaking News

विद्युत विभाग के द्वारा लगातार विद्युत संबंध विच्छेदन करने से बकायेदारों में हड़कंप।

#MNN@24X7 दरभंगा। विद्युत अधीक्षण अभियंता सीताराम पासवान एवं विद्युत कार्यपालक अभियंता विकाश कुमार बकायेदारों पर लगातार सख्ती बनाए हुए हैं जिसका नतीजा है कि माह फरवरी में समाचार लिखे जाने तक कुल 1422 बकायेदारों का विद्युत संबंध विच्छेदन किया जा चुका है और यह अभियान लगातार जारी है। बात करने उन्होंने बताया कि यह कार्यबाई अब लगातार जारी रहेगा और दरभंगा शहरी के हरेक बकाया रखने वालों का विद्युत संबंध विच्छेदन तब तक किया जाएगा जब तक की वे अपना विपत्र हरेक महीना जमा करना शुरू नहीं कर देते हैं ।

उनके इस सख्ती का ही नतीजा है कि सहायक विद्युत अभियंता लहेरियासराय सुधांशु कुमार एवं सहायक विद्युत अभियंता दरभंगा शहरी प्रीति कुमारी स्वयं कनीय विद्युत अभियंताओं के साथ एवं विभागीय लाइनमैन के साथ उपस्थित रहकर विद्युत संबंध विच्छेदन करवा रहे हैं और किए जा रहे कार्य का निगराणी कर रहे हैं। उनके द्वारा उपभोक्ताओं से निवेदन किया गया कि वे अपने विपत्र को खुद से ससमय कार्यालय आकर या किसी अन्य माध्यम से भुगतान कर दें ताकि उन्हें विद्युत संबंध विच्छेदन के बाद होने वाली परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।