Breaking News

नव पदस्थापित श्री सीताराम पासवान विद्युत अधीक्षक अभियंता विद्युत आपूर्ति अंचल दरभंगा की अध्यक्षता में डीसीआर भवन दरभंगा नाका 5 में बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें अंचल स्तर के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित हुए एवं उनमें व्यक्तिगत परिचय हुआ। उक्त बैठक में उनके द्वारा राजस्व संग्रह में वृद्धि एवं स्मार्ट मीटर का प्रचार प्रसार के लिए दिशा निर्देश दिया गया। स्मार्ट मीटर में प्रतिदिन की खपत यूनिट एवं शेष राशि प्रदर्शित होती है। उक्त बैठक में सभी पदाधिकारी गण बंगाली टोला में अवस्थित अंचल कार्यालय के नवनिर्मित भवन दरभंगा नाका 5 के पास में लाने का निर्णय लिया गया।