Breaking News

बलात्कारी पुलिस के जवान को बचाना बंद करे जिला प्रशासन। माले।

एक सप्ताह में गिरफ्तारी नही हुई तो होगा सदर थाना के आंदोलन जन पंचायत से लिया गया फैसला।

सदर दरभंगा 03 मार्च 2022 अखिल भारतीय प्रगतिशील एसोसिएशन ऐपवा और इंसाफमंच के बैनर तले आयोजित जन पंचायत मे सदर थाना कांड संख्या 64/22 के आरोपी बिहार पुलिस के जवान सत्य नारायण मंडल की गिरफ्तारी में सदर थाना का निकम्मा पन के खिलाफ लोगों में आक्रोश

समाजिक कार्यकर्ता इन्द्र देव मंडल व पिंकी देवी के अध्यक्षता में जन पंचायत को सम्बोधित करते हुए जिला स्थाई समिति सदस्य सह सदर मनीगाछी एरिया सचिव अशोक पासवान ने कहा कि सुशासन में बच्ची सुरक्षित नही है ।आरोपियो को गिरफ्तार करने मे पुलिस सुस्त है

ऐपवा दरभंगा जिला सचिव शनिचरी देवी अध्यक्ष साधना शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार पुलिस के सत्य नारायण मंडल ने गरीव नवालिग बच्ची से सरस्वती पूजा के रात मे घर मे घुस कर बलात्कार का पयास किया आरोपी पर काण्ड दर्ज होने के वावजूद पुलिस गिरफ्तार करने से भाग रही है। जनपंचायत से निर्णय लिया गया कि एक सप्ताह में गिरफ्तार नही कि गयी तो थाने के समक्ष होगा आन्दोलन।कार्यक्रम का संचालन इंसाफमंच के जिला सचिव मकसूद आलम उर्फ पप्पू खाँ ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की भाजपा सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा पुरी तरह फेल है एक 13 साल की बेटी के साथ बलात्कार का प्रयास किया जाता है और दरभंगा की पुलिस मौन बनी हुई है
इंसाफमंच के जिलाध्यक्ष अकबर रजा मो चमन रीता देवी शिव शंकर सहनी हरेराम सहनी सुकदेव राम गुडिया देवी फुलो देवी राजेश सहित पिडित परिवार के लोग भी इस आयोजन में शामिल हुए हैं।