Breaking News

#MNN@24X7 सरायरंजन प्रखंड के अंतर्गत मुख्य मंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के अनुरक्षण नीति के तहत आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत), लोक स्वास्थ अभियंत्रण विभाग एवम् पंचायती राज विभाग के सौजन्य से 01 जून से 13 जून तक जल जांच अभियान चलाया गया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से सरायरंजन प्रखंड अन्तर्गत सभी 17 ग्राम पंचायतों का फिल्ड टेस्ट किट के माध्यम से अभिरक्षकों द्वारा जल गुणवत्ता परीक्षण सफलतापूर्वक किया गया।