Breaking News

दरभंगा। होली एवं शबे बारात पर्व को लेकर डीएसपी सदर के नेतृत्व में फ्लैग मार्च लहेरियासराय थाना से दरभंगा पुलिस द्वारा निकाला गया। बताते चलें आगामी 18 मार्च को दो पर्व होली और शब ए बारात एक साथ इस बार मनाई जा रही है। जिसको देखते हुए सभी थाना क्षेत्रों पर शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक किया गया। अमन और शांति के साथ दोनों पर्व को अच्छी तरह से मनाने को लेकर चर्चा हुई तो वहीं दूसरी ओर मंगलवार को सदर डीएसपी कृष्णनंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस के जवान द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर जनता में भयमुक्त होकर पर्व त्यौहार मनाने और असामाजिक और संप्रदायिक तबके में रहने वाले लोगों के मन में कानून का भय पैदा करने को लेकर इस तरह का फ्लैग मार्च निकाला गया जो शहर के विभिन्न सड़कों से होते हुए गुजरी। वहीं उन्होंने कहा असामाजिक तत्वों को पहले से ही चिन्हित कर लिया गया है जो लोग गलत करेंगे उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी साथ में लहेरियासराय थानाध्यक्ष एचएन सिंह ,विवि थाना से सत्य प्रकाश झा, बेंता थाना व अन्य पुलिस पदाधिकारी फ्लैग मार्च में साथ चल रहे थे।