दरभंगा, 15 मार्च 2022 :- राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर पल्स पोलियो में बेहतरीन कार्य करने वाले 16 मार्च को सम्मानित किये जायेंगे ।
      27 फरवरी 2022 से चलाए गए पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पोलियो टीकाकर्मी को प्रखंड स्तर पर
प्रशस्ति पत्र प्रदान कर दिनांक 16 मार्च 2022 को  सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक प्रखंड के  आशा/आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका में से 2 एवं 01 एएनएम का चयन करने का निर्देश दिया गया है।
     इसके लिए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक को राज्य सरकार से प्राप्त एसओपी को भेज दिया गया है एवं उन्हें एएनएम/ आशा/ आंगनवाड़ी/ स्वंयसेवी को चयन कर लेने को कहा गया है।
      उल्लेखनीय है कि कल दिनांक 16 मार्च 2022 से सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  एवं शहरी क्षेत्र में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोविड 19 टीकाकरण शुरू किया जाएगा।
         इसके लिए एक नई वैक्सीन कोर्वेवैक्स(CorBEvax) का इस्तेमाल किया जाएगा।    
      साठ वर्ष से ऊपर के वैसे सभी लाभार्थी जिनके दूसरे डोज का नौ महीना पूर्ण हो गया है, वे सभी कोविड प्रिकॉशन डोज ले सकते हैं।
    दरभंगा सदर प्रखंड के लिए शहरी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ0 अनिल कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार मिश्र, डीभीडीसीओ डॉ.जेपी महतो, एसएमसी यूनिसेफ शशि कांत सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।