Breaking News

दरभंगा, 23 मार्च 2022 :- आज अनुमंडल पदाधिकारी, सदर स्पर्श गुप्ता दरभंगा के कार्यालय प्रकोष्ट में प्रशिक्षु आईपीएस विक्रम सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर दरभंगा एवं अपर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर दरभंगा के साथ विभागीय निदेश के आलोक में भूमि विवाद मामलों से संबंधित बैठक की गई। जिसमें  भूमि विवाद से संबंधित दो मामलों की सुनवाई की गई। उक्त दोनों मामलें को समझौता के आधार पर निष्पादित किया गया तथा संबंधित अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष को अपने स्तर से मामलों को निष्पादन करने का भी निदेश दिया गया।