Breaking News

BREAKING
NEWS

उत्तर प्रदेश और गुजरात का बिजली सस्ता और बिहार का बिजली महंगा क्यों- रौशन कुमार।

बकाया रहने पर विभाग वसूलती चक्रवृद्धि ब्याज तो प्रीपेड में जनता की राशि जमा रहने पर जनता को चक्रवृद्धि ब्याज क्यों नहीं- आसिफ होदा।

जर्जर तार, पोल, स्वीच, हैंडल, खराब एवं औभरलोडेड ट्रांसफार्मर बदलकर प्रतिदिन 22 घंटे निर्बाध बिजली मिले- सुरेंद्र प्रसाद सिंह।

#MNN@24X7 समस्तीपुर, 12 अक्टूबर 2023, प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने, बिजली बिल के नाम पर उपभोगताओं को प्रताड़ित करना बंद करने, प्रति परिवार को 200 यूनिट तक बिजली फ्री देने, पावर कट पर रोक लगाने, वायरिंग एवं ट्रांसफार्मर की व्यवस्था दुरुस्त करने, पंचायत स्तर पर कैंप लगा कर फर्जी बिजली बिल को ठीक करने, उत्तर प्रदेश एवं गुजरात में बिजली सस्ता और बिहार में बिजली महंगा क्यों-मोदी सरकार जबाब दो आदि मांगों को लेकर इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) ने जुलूस निकालकर बृहस्पतिवार को चीनी मिल चौक स्थित विधुत कार्यालय पर चेतावनी प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के बाद मौके पर आरवाईए जिला अध्यक्ष आसिफ होदा की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने किया। नवीन कुमार, नीरज कुमार, चंदन कुमार, मो० एजाज, मो० रहमान, संजीत पासवान, राहुल कुमार, रोहित कुमार, मनीष कुमार, विशाल कुमार, गौरव कुमार, जीतेंद्र कुमार, विकास कुमार, राज कुमार, भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अनील चौधरी, जयंत कुमार, मो सकुर, मो० मसकुर आलम, वीरेंद्र शर्मा समेत आरवाईए-माले के अन्य नेताओं ने सभा को संबोधित किया।

मौके पर तैनात मजिस्ट्रेट के पहल पर 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल अधीक्षण अभियंता सनत कुमार पाठक से वार्ता कर 7 सूत्री मांगपत्र सौंपकर यथाशीघ्र मांग पूरा करने अन्यथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

मौके पर अधीक्षण अभियंता ने ताजपुर के मुर्गियाचक एनएच के उत्तर पूसा सेक्शन का जला ट्रांसफार्मर बदलने, बहेलिया टोला में गाड़ा गया नया पोल पर केबल वायर लगाने, वारिसनगर चौर का जला ट्रांसफार्मर बदलने, पूसा के दक्षिण हरपुर पंचायत में कृषि कार्य ट्रांसफार्मर पर तार खींचने आदि कार्यों को एक सप्ताह के अंदर पूरा करने का आदेश संबंधित जेई को दिया।