Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के रहने वाले 20 वर्षीय युवक विकास यादव की मौत डीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई। मृतक के परिजन ने मृतक युवक की पत्नी पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। परिजन का आरोप है कि दिल्ली में रहने के दौरान 6 महीना पहले विकास ने एक मुस्लिम लड़की से शादी कर ली थी। लेकिन दिल्ली से दरभंगा लौटते ही उसका मन बदल गया था। जिस कारण दोनो में कई दिनों से विवाद चल रहा था। पत्नी के बुलाने पर आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे विकास अपने घर से ससुराल लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय आया था और कुछ देर बाद ही उसके ससुराल से मौत की खबर आई है।

वही मृतक विकास के दादा रामस्वार्थ यादव ने कहा कि करीब 6 महीने पहले हमारा पोता इस मुस्लिम लड़की से कोर्ट मैरिज शादी किया था। लेकिन लड़की मुस्लिम है जिसकी वजह से हिंदू के रहन सहन खान पान पसंद नही आ रहा था। जिस कारण वह अपने मायके पंडासराय में ही रहा करती थी। इसको लेकर विवाद चल रहा था। लड़का से वह अलग रहने का खर्च मांग रही थी। जबकि लड़का इसको रखने के लिए तैयार था। लेकिन वह औरत मायके छोड़कर ससुराल में नहीं रहना चाहती थी। अभी दो दिन पहले पंचायत के मुखिया को इसने खर्चा नही देने की शिकायत की थी। लेकिन मुखिया के बुलाने पर वह पंचायत में नही आई। आज विकास को घर से बुलाकर जहर खिलाकर मार दी है।

वही इस सम्बंध में बहादुरपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी आशीष राज ने बताया कि सूचना मिली एक युवक ने सल्फास खा लिया है। उसे गंभीर स्थिति में इलाज ले लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यह प्रेम प्रसंग का मामला है। लड़का पारिवारिक विवाद से परेशान चल रहा था। लड़कीं पक्ष का कहना है उसी क्रम में जहर खा ली। जैसी जानकारी मिल रही है। अनुशंधान के बाद अग्रतर करवाई की जाएगी।