Breaking News

#MNN@24X7 गंगापुर/सरायरंजन, नेशनल हाइवे गंगापुर कोल्ड स्टॉरेज चौक के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान जंदाहा गाँव के रूपेश कुमार (25 ) के रूप में हुई है। उक्त युवक की शादी एक वर्ष पहले हुरहिया हुई थी। ननिहाल मुबारकपुर में रह कर मजदूरी का काम करता था।

भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए घटना की जांच दोषी वाहन चालक पर कारबाई, मृतक के परिजनों को 5 लाख रूपये मुआवजा देने, बढ़ता सड़क हादसा रोकने की मांग की है।