#MNN@24X7 दरभंगा, जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल द्वारा बताया गया कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स (बालक) अण्डर – 14, 17 एवं 19 खेल प्रतियोगिता का आयोजन दरभंगा के कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 28 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक किया जाएगा।
    
उन्होंने कहा कि उक्त प्रतियोगिता के  सफल आयोजन हेतु संस्कृत विश्वविद्यालय के भू-संपदा पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर आवासन एवं खेल की पूरी तैयारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में बिहार के सभी जिले तथा  एकलव्य के सभी तीनों आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों के रहने की व्यवस्था संस्कृत विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन छात्रावास एवं पी.जी. विभाग में किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में जिला स्तर पर चयनित सभी 38 एवं एक एकलव्य के कुल- 1400 प्रतिभागियों के आने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा16 सदस्यीय  तकनीकी पदाधिकारी की सूची भेजी गई है।