Breaking News

26 जनवरी को होगा किसानों का ट्रैक्टर मार्च।

#MNN@24X7 समस्तीपुर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यकारिणी की बैठक कॉ. सईद अंसारी के अध्यक्षता में बंगाली टोला स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई बैठक में आगामी 7,8,9 फरवरी को जिला में सदस्यता नवीकरण जांच की तिथि रखी गई तथा इससे पूर्व प्रत्येक अंचल में 50-50 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

बैठक में जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने कार्य प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा किसान सभा के जिला सचिव राम रतन सिंह राकेश ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा 26 जनवरी को राष्ट्रव्यापी ट्रैक्टर मार्च आयोजित है जिसमे प्रदर्शन के माध्यम से अपनी मांगों की पूर्ति के लिए केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित कराएगा। किसानों का यह आंदोलन मोदी सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में चरणबद्ध होगा जिसमें ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिल मार्च में भाग लेने का अपील किया।

आगामी 26 जनवरी से 30 जनवरी तक गांधी शहादत दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में गजेंद्र प्रसाद चौधरी, रामप्रीत पासवान, संजय कुमार, उपेंद्र प्रसाद, रामविलास शर्मा,सुधीर कुमार देव, अमरिंदर प्रसाद सिंह जय किशन दत्त रामचंद्र राय, प्रेमनाथ मिश्रा, सुधीर कुमार, छात्र नेता अभिषेक आनंद ने अपनी अपनी बात रखा।