Breaking News

#MNN@24X7 ताजपुर/समस्तीपुर, 6 फरवरी, संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा ताजपुर प्रखण्ड-अंचल परिसर में लगाने की मांग भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रशासन से की है।

उन्होंने मंगलवार को एक प्रेस व्यान जारी कर कहा है कि ताजपुर नगर एवं प्रखण्ड के अंतर्गत न किसी सरकारी कार्यालय परिसर में और न ही किसी सार्वजनिक चौक- चौराहे पर बाबासाहेब का प्रतिमा लगा है। यहाँ तक कि कई सरकारी कार्यालयों में अन्य नेतागण, स्वतंत्रता सेनानी की तस्वीर टंगी रहती है लेकिन बाबा साहेब का नहीं। ऐसी स्थिति में उनकी जयंती, परिनिर्वाण दिवस समेत अन्य सरकारी कार्यकर्मों पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद न कर पाने का मलाल उनके लाखों अनुयायियों को सताता है।

माले नेता ने प्रखण्ड प्रशासन, जिला प्रशासन समेत जनप्रतिनिधियों से बाबा साहेब का प्रतिमा प्रखण्ड- अंचल मुख्यालय में लगाने के लिए जारी संघर्ष में आगे आने की अपील की है।