Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, आज दिनांक 5/02/2024 को भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय बैठक जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी की अध्यक्षता में हुआ आयोजित। इस बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व सहकारिता मंत्री सह विधायक राणा रणधीर सिंह थे।

इस अवसर पर राणा रणधीर सिंह ले सभी विस्तारक, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष को विस्तार से आगामी कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सभी संगठन प्रमुखों को अपने क्षेत्र में रह कर कार्य करने का निर्देश दिया एवम् शेष बचे हुए कार्य को तुरंत पूरा करने का भी निर्देश दिया। चुनाव तक सभी विस्तारक अपने क्षेत्र में रहेंगे और संगठन के द्वारा तय कार्यक्रम को सत् प्रतिशत लागू करेंगे।

इस अवसर पर राणा रणधीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्य का न केवल भारत में बल्कि विश्व में चर्चा है।आज 500 वर्षोवके संघर्ष को विराम, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, धारा 370 की समाप्ति, कर्पूरी जी एवम् लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान दिया, बिहार में जातीय गणना को भाजपा का पूर्ण समर्थन, पिछड़ों, अतिपिछड़ों एवम् दलितों के आरक्षण का पूर्ण समर्थन, आदि सैकड़ों कार्य ऐसे किए जो केवल पक्ति के अंतिम श्रेणी में बैठे व्यक्ति के कल्याण में हो।

इस बैठक में जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी,झंझारपुर के जिलाध्यक्ष राघव जी, मधुबनी के जिलाध्यक्ष शंकर झा, समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, लोकसभा प्रभारी, अर्जुन सहनी, हरेंद्र प्रसाद सिंह, उमेश कुशवाहा, अभय झा, विजय चौधरी, पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, सुजीत मल्लिक, कन्हाई पासवान, पप्पू गुप्ता आदि उपस्थित थे।