#MNN@24X7 समस्तीपुर, कल शुक्रवार को कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय में राजद का 28वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर 28 पौंड का केक काटने के बाद मिठाई व फल वितरित की गयी। समारोह की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष व पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने की। संचालन जिला प्रधान महासचिव विपीन सहनी ने किया।

अध्यक्षीय संबोधन में राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजद सामाजिक न्याय व सामाजिक सद्भाव का प्रतीक होने के साथ गरीब-गुरबों व शोषित-पीड़ितों की बुलंद आवाज हैं। राजद ने सदैव समाज कल्याण, प्रेम, भाईचारा, सद्भाव व राष्ट्र के विकास के लिए अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि राजद ने साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ लगातार संघर्ष किया है।

मौके पर राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, जिला प्रधान महासचिव विपीन सहनी, जिला उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, राजद अनुo जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान, हसनपुर विधायक प्रतिनिधि विभा देवी, वरीय नेता हरिश्चंद्र राय, जितेन्द्र सिंह चंदेल, राजद अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष मोo नसीम अब्दुल्लाह, युवा राजद के प्रदेश महासचिव राजू यादव, प्रदेश महासचिव डाo सूरज दास, युवा राजद के प्रांतीय नेता विजय कुशवाहा, जिला महासचिव मोo नूरूजोहा कमाल आफ़ो, जिला कोषाध्यक्ष विश्वनाथ राम, कार्यालय प्रभारी रोशन यादव, प्रवक्ता भिखारी लाल सिंह , संजय नायक, मीडिया प्रभारी चमन यादव, प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी निराला, रामबाबू यादव, मनोज राय, संतोष यादव, पवन राय, राकेश कुमार, राजेन्द्र राम, जयशंकर राय, सरिता कुमारी, रूबी देवी, श्याम सुन्दर, संजय शर्मा, मोo राजा, सुमित यादव, दिनेश निरहुआ, उपेन्द्र यादव आदि मौजूद थे। उपरोक्त आशय की जानकारी जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस को दी है।