Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, मानू विश्वविद्यालय के दरभंगा परिसर में छात्रावास आवंटन के लिए सीटीई प्राचार्य प्रो. मो. फैज अहमद को आइसा के राज्य सह सचिव एवं शोधार्थी शम्स तबरेज ने आवेदन सौंपा।

प्राचार्य से वार्ता के उपरांत राज्य सहसचिव शम्स तबरेज ने कहा कि मानू के दरभंगा परिसर में छात्रवास बन कर तैयार है फिर भी प्रशासनिक तामझाम के कारण आवंटन में देरी हो रही है। हमने प्राचार्य को आवेदन दे कर आग्रह किया है कि अतिशीघ्र छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाए। छात्रावास के आभाव में छात्र–छात्राओं को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां नामांकित छात्रों का पठन–पाठन प्रभावित होता है। प्राचार्य ने शीघ्र आवंटन का आश्वासन दिया है। हम आशा करते हैं कि छात्र हित में वे अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करेंगे।