Breaking News

दरभंगा शहर में मेला घूमने गए युवक को मारा चाकू, गम्भीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती। रविवार का दिन जिले के लिए खूनी रविवार का दिन साबित हुआ।

यूं तो इन दिनों शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब दरभंगा में किसी बड़े आपराधिक घटना की खबर नहीं मिलती हो। पर रविवार का दिन जिले के लिए खूनी रविवार का दिन साबित हुआ। सुबह में जहां कमतौल थानाक्षेत्र के ब्रह्मपुर में आपसी विवाद में एक युवक की हत्या हुई, वहीं दोपहर में तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। शाम होते होते घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में रामनवमी के दौरान विवाद की खबर मिली। वहीं रात होते होते शहर के नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत मेला घूमने निकले युवक चाकू मारकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया गया।

बताया जाता है कि शहर के चुनाभट्ठी मुहल्ले के निवासी राम आशीष साह का 32 वर्षीय पुत्र अपने बच्चे के साथ मेला घूमने निकला था। इसी दौरान नगर थानाक्षेत्र के मशरफ बाजार के निकट अपराधियों ने पेट में चाकू मारकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। वह वहीं गिर पड़ा बच्चे के शोर मचाने पर लोग आये और परिजनों एवं पुलिस को सूचना दी गयी। घायल युवक को तुरंत डीएमसीएच पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति गम्भीर बतायी जाती है।

घायल युवक के परिजनों ने बताया कि मुहल्ले के ही गोलू साह से बहुत पहले किसी बात को लेकर रिक्की का झगड़ा हुआ था। उसी का बदला गोलू ने लिया। करीब साल भर पहले मामूली हाथापाई हुई थी। उसी का बदला आज उसने लिया है।

पूरे मामले पर फिलहाल पुलिस का पक्ष प्राप्त नही हो सका है।

दरभंगा से राजू सिंह कि रिपोर्ट