Breaking News

दरभंगा। दिनांक 14 अप्रैल 2022 को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर के 131 वीं जयंती पर विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग के तरफ से “डॉ० भीमराव अंबेडकर के राजनीतिक विचार व दर्शन का मौजूदा दौर में प्रासंगिकता” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी ऑनलाइन/ऑफलाइन मोड में मिथिला विश्वविद्यालय के नरगौना कैंपस स्थित जुबली हॉल में आयोजित होने जा रहा है। जिसमें देश के विभिन्न केंद्रीय व राज्यस्तरीय विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति सहित राजनीति विज्ञान के विद्वान ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड में शिरकत कर रहे हैं। कार्यक्रम उद्घाटन व टेक्निकल दो सत्रों में आयोजित होगा। प्रथम सत्र का शंखनाद प्रातः 11 बजकर 30 मिनट पर होगा जबकि संध्या के 5 बजे राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन होगा।